पटना, सितम्बर 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ में नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने साइंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। लंदन में अधिकारियों के साथ जाकर हमने वहां के साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया था। इसके निर्माण में कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है। यह विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केंद्र बना है जो हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी। कहा कि हमलोगों ने इस साइंस सिटी का नामकरण महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.