लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. देवेंद्र प्रधान के निधन पर अत्यंत दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उनके निधन से अत्यंत दुख है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.