पटना, जून 12 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर कैंसर संस्थान परिसर में आचार्य स्व. किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण किया। आचार्य स्व. किशोर कुणाल की 75वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को संस्थान परिसर में इस संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महावीर कैंसर संस्थान में आचार्य किशोर कुणाल धर्मशाला का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक सह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, आचार्य स्व. किशोर कुणाल की धर्मपत्नी विनीता कुणाल, पुत्र शायन कुणा...