बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- मुख्यमंत्री ने किया एशिया कप मेंस हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि मैदान के चारों ओर घूमकर दर्शकों का किया अभिवादन राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर खेल परिसर में शुक्रवार को एशिया कप मेंस हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। सुबह नौ बजे मलेशिया और बांग्लादेश के बीच मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। शाम तीन बजे भारत और चीन के मैच से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने हॉकी मैदान के चारों ओर घूमकर दर्शकों का अभिवादन किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ट्रॉफी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ तस्वीर खिंचवायी। मुख्यमंत्री के आगमन पर दर्शक काफी उत्साहित दिखे। दर्शकों ने भारत माता की जय..., वंदे मातर...