पटना, अप्रैल 6 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आधे घंटे तक रुके। बैठकर श्रीराम का भजन भी सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया। मौके पर उन्होंने श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। मंच का संचालन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.