पटना, दिसम्बर 28 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी सेक्टर-ए के पार्क में किया गया। यहां मुख्यमंत्री ने स्व. जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव छोटू सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंद...