मुंगेर, सितम्बर 13 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुंगेर मुख्यालय में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम इसी माह में संभावित है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मुंगेर के डीएम से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर मुंगेर विश्वविद्यालय का शिलान्यास अवश्य कराया जाय। गौरतलब हो कि प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर के लंबे संघर्ष के बाद 18 मार्च 2018 को स्थानीय आरडीएंड डीजे कॉलेज,मुंगेर के प्रांगण स्थित भवन में मुंगेर विश्वविद्यालय का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हुआ था। 18 मार्च 2018 को ही बिहार के अन्य दो जगह पूर्णिया एवं पाटलिपुत्र में भी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। इन ...