पटना, दिसम्बर 31 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2026 सबके लिए सुख, शान्ति, स‌द्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने कहा है कि नववर्ष में सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...