देहरादून, नवम्बर 11 -- देहरादून। राज्य की रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद की रफ्तार तेज कर दी है। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने, शिकायत निवारण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुलभ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को नियमित फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने को भी कहा। धामी ने कहा कि रजत जयंती वर्ष राज्य में जनभागीदारी और संवाद को बढ़ाने का अवसर है। जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.