काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को साढ़े दस बजे काशीपुर नगर निगम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर स्टेडियम में उतरेगा। वहां से उनका काफिला महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगा। यहां से सीएम नगर निगम तक रोड शो करेंगे। नगर निगम पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। मेयर दीपक बाली ने बताया कि सीएम काशीपुर को 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। पुलिस प्रशासन सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.