रांची, अक्टूबर 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली प्रवास पर हैं। जानकारी के अनुसार सीएम सोरेन दिल्ली में विधि विशेषज्ञों के साथ सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य के विषय पर विमर्श कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इस संवेदनशील विषय को लेकर काफी चिंतित हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। खनन और राज्य के लोगों की भावनाएं भी मुख्यमंत्री के सामने बड़ा विषय बन गया है। सीएम सोरेन विधि विशेषज्ञों के साथ तमाम पहलुओं पर सलाह मशवरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को रांची लौट सकते हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायालय ने मुख्य सचिव को आठ अक्तूबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। उल...