बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता सांसद कृष्ण पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लोक निर्माण में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि एई ने ठेकेदारों से साठगांठ करते हुए हेड परिवर्तन कर करोड़ों रुपये का गबन किया है। एई की संपत्ति की जांच कराए जाने का भी अनुरोध किया है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि सहायक अभियंता ने अनुरक्षण कार्यों के अनुबंधों में अतिरिक्त अनुबंध गठित कर मनमाना भुगतान दिखाया है। उन्होंने अलग-अलग अनुबंधों व ठेकेदारों की सूची भेजकर करीब 99.76 लाख रुपये गबन किए जाने की शिकायत की है। कहा कि चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाते हुए करोड़ों का गबन किया गया है। एई अजय कुमार के कार्यकाल में किए गए सभी भुगतान की जांच कराई जाए। कहा कि इसके पहले हुई शिकायतों के बाद शासन ने जांच कराई थी। आख्या भी भेजी गई थी। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.