पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। उप्र मुख्यमंत्री डैशबोर्ड योजना में जनपद ने प्रदेश में दसवीं रैंक हासिल की है। विकास में काफी नीचे रैंक खिसक गई है। उप्र शासन स्तर से प्रति माह मुख्यमंत्री डैशबोर्ड योजना की रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें सभी विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है। डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। जिसमें राजस्व में 9वां और विकास में 16वां स्थान रहा है। पिछले माह 11वां स्थान पर जनपद रहा था। इस बार पीलीभीत जनपद ने 10 नंबर में से 9.24 अंक प्राप्त किए हैं। अपर जिला सांख्यकी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सीएम बोर्ड योजना में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कम रैंक वाले विभागों को पत्र भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...