संभल, मार्च 2 -- कस्बा बबराला के महिला चिकित्सालय के जन आरोग्य मेले में 110 मरीजों को जांच कर दवा का वितरण किया गया। रविवार को नगर के महिला चिकित्सालय में आए मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया। जिसमें सांस, खुजली, खांसी, जुखाम, बुखार के मरीज अधिक थे। इसके साथ ही शुगर के मरीजों की भी जांच कर दवा दी गई। डॉ. विनय गंगवार ने बताया कि अस्पताल में 110 मरीज आए। इनमें खांसी-जुकाम बुखार के मरीज अधिक थे। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, मानवेन्द्र शर्मा, विशेष कुमार, नन्दकिशोर, मंजू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.