चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री अनुसचिव सुभाष चंद्रा ने पेयजल, क्रीड़ा, युवा कल्याण, सूचना, पशुपालन, लोनिवि, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यो को उच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन घोषणाओं में बजट स्वीकृत हो चुका है, उन्हें शीघ्रता से शुरू किया जाए। अनुसचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत की परिकल्पना तभी साकार होगी जब समस्त घोषणाओं को ससमय धरातल पर उतरा जाएगा। अनुसचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को उच्च प्राथमिकता में लेते हुए उनसे संबंधित विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता और पारदर्शिता से संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.