हरिद्वार, जून 24 -- सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। बताया गया कि जिले में अब भी 218 घोषणाएं अधूरी हैं। उन्होंने धीमी प्रगति को लेकर अफसरों को सख्त हिदायत दी। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की 55, सिंचाई विभाग की 23, ग्रामीण निर्माण विभाग और पेयजल निगम की 10-10 घोषणाएं, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 24, जल संस्थान की 8, युवा कल्याण विभाग की 12 और शहरी विकास विभाग की 28 घोषणाएं अब तक अधूरी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...