रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 130 पुलों का निर्माण होगा। यह निर्माण वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इसका लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले पांच वित्तीय वर्षों में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 70 से 75 का ही लक्ष्य रखा जाता था। पांच वर्षों में 360 पुलों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। इनमें 323 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अलावे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत भी सड़कों के निर्माण और मरम्मत होंगे। अगले वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1500 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना में 10,400 किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.