धनबाद, फरवरी 17 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन मालिक सह झामुमो नेता मनमोहन टुडू ने उप परिवहन आयुक्त (हजारीबाग) और धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को तिलाटांड़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठाए। मनमोहन टुडू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र-छात्राओं, दिव्यांगों, वृद्धों और असहाय लोगों को शिक्षण संस्थानों, व्यावसायिक केंद्रों व अस्पतालों तक सुलभ पहुंच प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की थी। इसका भुगतान सरकार स्वयं करती है, ताकि चिन्हित वर्ग को निःशुल्क परिवहन मिल सके। इसके बावजूद निरसा विधानसभा क्षेत्र में सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.