पटना, सितम्बर 6 -- राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना का अबतक का हिसाब मांगा है। योजना एवं विकास विभाग की ओर से इस योजना की शुरुआत से अबतक के खर्च का हिसाब लगाया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के बिहार स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण (ब्लाडा) ने सभी कार्य प्रमंडलों से खर्च की जानकारी देने को कहा है। इस योजना के तहत विधायकों और विधानपार्षदों की अनुशंसा पर विकास कार्य कराए जाते हैं। अभिकरण की ओर से बीते दिनों राशि आवंटित करने के साथ ही उनसे वर्ष 2011-12 से अबतक के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र देने को कहा है। यह जानकारी वर्षवार विहित प्रपत्र में देनी है। वर्ष 2011-12 में ही इस योजना की शुरुआत हुई थी। लिहाजा, सभी कार्य प्रमंडलों को योजना तहत अबतक हुए खर्च की जानकारी देनी है। यह जानकारी ब्लाडा को भेजना है। इस साल विभाग ने अबतक 60 क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.