रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा से भी अवगत कराया। महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी सहित व सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...