पटना, जनवरी 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नववर्ष की शुभकामना एवं बधाई देने के लिए सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर आए लोगों की बधाइयां और शुभकामनाएं स्वीकार कीं। साथ ही उन्हें भी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेन्द्र मेहता, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद संजय गांधी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.