रुद्रपुर, मई 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ओसी कलेक्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने नैनीताल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को यथासम्भव विधिक और आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की बता कही। साथ ही निर्भया फंड का इस्तेमाल करते हुए बच्ची की पुनर्वास प्रक्रिया सुनिश्चित किये जाने की मांग की। मंगलवार को श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन दुष्कर्म के मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में नहीं भेजे जा रहे हैं। नैनीताल में 12 व...