फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में नूंह जिले से पानी निकासी से जुड़ी 20 परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे गए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। चंडीगढ़ में आयोजित बोर्ड की 57वीं बैठक में प्रदेशभर से बाढ़ राहत और जल निकासी से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई। नूंह जिले की ओर से सिंचाई विभाग के माध्यम से 20 महत्वपूर्ण परियोजनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गईं। इन परियोजनाओं पर करीब 17.97 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में जलभराव वाले इलाकों से पानी की स्थायी निकासी, नालों और पुलियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.