मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मड़वन। गांधी जानकी उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भटौना में रविवार को बिहार विद्यालय रसोईया यूनियन मड़वन इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता सुनैना देवी ने की। बैठक में रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, तत्काल मानदेय 10 हजार प्रतिमाह देने, पीएफ, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा देने, 12 माह का मानदेय देने, बिना कारण विद्यालय से हटाना बंद करने, भोजन में ठेका प्रथा बंद करने समेत दर्जनों मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। रसोईया संयुक्त यूनियन के आह्वान पर तीन और चार मार्च को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्मला देवी, सविता देवी, रामदुलारी देवी, बिंदिया देवी, चुनमुन देवी, चंदा देवी, सरिता देवी, देवेंद्र ठाकुर, सकल महतो, अनीता देवी, रिंकी देवी, रेणु देवी, सुशीला देवी, रूबी देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.