बलिया, अप्रैल 1 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरयागुलाबराय गांव में मंत्रियों, नेताओं व अधिकारियों का दौरा तेज हो गया है। एक दिन पहले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के बाद सोमवार को प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान यहां पहुंचे। मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिलने के बाद कहा कि पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। बेटी व परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को आवास तथा अन्य आर्थिक मदद का भरोसा भी दिया। मंत्री ने मृतका पूजा चौहान के पिता धर्मराज चौहान व बहन नेहा तथा भाई से बात की। परिजनों ने हाथ बांधकर फांसी लगाने के पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाया। कहा कि वह पेड़ भी चढ़ भी नहीं सकती थी। हाथ बांधकर फांसी कैसे लगा सकती है? मंत्री ने थानाध्यक्ष कौशल कुमार पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.