मुजफ्फरपुर, जून 9 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यालय का सोमवार को पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में कोई भी भ्रष्ट पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। भ्रष्ट पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नकेल कसने के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। सीएम के कार्यकाल में बिहार आज विकास के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार की जनता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। गायघाट जदयू की सीट थी और जदयू से गायघाट का बेटा ही विधायक बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुशवाहा और संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। प्रभारी बीडीओ संजय कुमार ने सभी स...