लखनऊ, फरवरी 21 -- ठाकुरगंज पुलिस ने मुस्लिम लीग के नगर उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया। आरोपित ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के बयान को आधार बना कर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दुबग्गा जेहटा निवासी मो. सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपित मुस्लिम लीग में नगर उपाध्यक्ष के पद पर है। सलमान मंसूरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को आधार बना कर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमें अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। वायरल पोस्ट के सामने आने पर पुलिस ने आरोपी सलमान मंसूरी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.