गिरडीह, जून 5 -- गिरिडीह। झारखंड मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा ने बुधवार को सदर प्रखंड के समारोह में दो सूत्री मांगों की प्राप्ति के लिए मुख्यमंत्री के नाम उनकी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने कहा कि 12 अगस्त से 23 सितंबर तक इन्हीं मांगों पर हड़ताल हुई थी। जिसमें समझौता पत्र में विभाग के द्वारा समिति गठित की गई। प्रदेश सचिव विकास सिन्हा और प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि लिपिकों की नई नियमावली अबतक नहीं बनाई जा सकी है। मौके पर विधायक कल्पना ने ज्ञापन लेकर मोर्चा को आश्वस्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...