रांची, जनवरी 24 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति राज्य में झारखंड अभियंत्रण सेवा नियुक्ति एवं अन्य सेवा शर्त नियमावली-2025 के लागू होने पर आभार प्रकट किया है। संघ के महासचिव राहुल कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया यह दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक निर्णय वर्षों से लंबित अभियंताओं की नियुक्ति, पदोन्नति एवं सेवा-शर्तों से जुड़ी जटिल समस्याओं का व्यावहारिक समाधान है। राज्य में अब अभियंताओं के कैरियर पथ को स्पष्ट दिशा मिली है और लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक असमंजस की स्थिति समाप्त हुई है। महासचिव ने कहा कि नियमावली के प्रभाव से पथ निर्माण, भवन निर्माण, जल संसाधन, पेयजल-स्वच्छता, ग्रामीण कार्य सहित अन्य तकनीकी विभागों में अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता एवं...