प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के नेतृत्व में फूलपुर विधायक दीपक पटेल व राकेश शुक्ला आदि ने 51 किलो का केक काटा। सुभाष चौराहे पर लड्डू बांटा। मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना के साथ सुभाष चंद्रबोस की मूर्ति के समक्ष आंवले के पौधे रोपे गए। महाराणा प्रताप की मूर्ति तक पैदल मार्च कर माल्यार्पण किया गया। डॉ. मुरली मनोहर जोशी सेवा समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाने के साथ मिठाई एवं शरबत वितरित किया। पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और एक वृक्ष मां के नाम पर रोपा। सांसद प्रवीण पट...