भागलपुर, मई 14 -- जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी वाहनों के लिए नो-इंट्री लगा दिया गया। जिसमें फुलवरिया के पास भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा सभी बड़े-छोटे वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया। मोटरसाइकिल तक को जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। हालांकि स्कूल बस और शव वाहनों को नहीं रोका गया। वाहन को रोकने से थोड़ी देर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान कई वाहनों को फुलवरिया से सिमरिया होते हुए कजरैली सड़क होते हुए निकलना पड़ा। करीब तीन घंटे तक यही स्थिति बनी रही। जब मु्ख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त हुआ तब गाड़ियों का आवागमन शुरू हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.