प्रयागराज, जनवरी 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित माघ मेला भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस व पीएसी समेत अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजाम का अवलोकन किया। वहीं माघ मेला पुलिस लाइन स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस बल को दिशा निर्देश पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित प्वॉइटवार ड्यूटी, सुरक्षा बल व मूवमेंट प्लान की जानकारी प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्गों ...