गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मंडी समिति की ओर से मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में लकी ड्रॉ से चयनित तीन किसानों को विधायक ग्रामीण विपिन सिंह के हाथों नि:शुल्क ट्रैक्टर दिया गया। लकी ड्रॉ में कौड़ीराम के अनिल सिंह, गोला में विभूति तिवारी और पीपीगंज के सुमित सिंह को ट्रैक्टर की चाबी दी गई। इस दौरान मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, मदनलाल अग्रहरि, जवाहर कसौधन, संजय सिंघानिया, महेन्द्र निगम, कमलेश मिश्रा, विकास आदि उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों में मंडी में सफाई और जाम की समस्या को लेकर विधायक से शिकायत की। जिस पर विधायक और मंडी समिति के सचिव द्वारा जल्द निदान का आश्वासन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.