मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए पुख्ता फोर्स की व्यवस्था की गई है। तीन हेलीपैड तैयार रखे गए हैं। 16 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सलावा के कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिस-प्रशासनिक अफसर शनिवार को पूरे दिन तैयारियों का जायजा लेते रहे। मुख्यमंत्री रविवार को मेरठ में रहेंगे। सबसे पहले सलावा खेल विवि आएंगे और इसके बाद चौधरी चरण सिंह विवि में कार्यक्रम में शामिल होंगे। जोन के कई जिलों से फोर्स बुलाई गई है। तीन हेलीपैड बनाए हैं। एक हेलीपैड पुलिस लाइन, दूसरा चौधरी चरण सिंह विवि और तीसरा सलावा में तैयार रखा है। इन हेलीपैड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अफसरों की मानें तो मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे सलावा पहुंचेंगे। डीएम डा. विजय कुमार सिंह और एसएसपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.