पटना, जनवरी 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा चरण 27 जनवरी से शुरू होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार 27 जनवरी को समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन मुख्यमंत्री मधुबनी जाएंगे। 28 को दरभंगा और 29 को समस्तीपुर में उनकी यात्रा होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय ने संबंधित जिलाधिकारियों को इस कार्यक्रम की समय पर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है। सरकार के निर्देश के अनुसार, योजनाओं के स्थल निरीक्षण के क्रम में संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी भाग लेंगे। गौर हो कि मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के पहले चरण में 16 जनवरी से यात्रा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.