मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन चरित्र पर बनी हिंदी फिल्म अजय की मंगलवार को ग्रांड प्लाजा मॉल में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ फिल्म देखने भाकियू-अ के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, समाजसेवी अशोक बालियान, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सुभाष शर्मा, समाजसेवी सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी फिल्म थियेटर में फिल्म देखने पहुंचे, जहां मौजूद अजय फिल्म के आयोजक अजय स्वरूप अग्रवाल ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित लोगों का फूलों का बुके देकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...