गोपालगंज, जनवरी 7 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिले में प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गयी है। बुधवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने बरौली प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय विधायक मंजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों व विधायक ने प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाना था। अधिकारियों ने बरौली स्थित हेलीपैड स्थिति, साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकी मानकों का बारिकी से जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हेलीपैड से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कर लें। डीएम...