अल्मोड़ा, दिसम्बर 24 -- रानीखेत, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रानीखेत विधानसभा के लिए की गई ऐतिहासिक घोषणाओं से कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। इसलिए वह लोग मुख्यमंत्री के दौरे को निराशाजनक बता रहे हैं। प्रेस वार्ता में नैनवाल ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने रानीखेत क्षेत्र में दो दिन का समय दिया है। कहा कि 14 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणाओं से विधानसभा का चहुंमुखी विकास होगा। इसके अलावा रानीखेत में बस टर्मिनल, भिकियासैंण में चौकी निर्माण, धड़कुआ-बिनोली मोटर मार्ग सुधारीकरण, ड्यौड़ाखाल मार्ग का नाम राज्य आंदोलनकारी स्व. पूरन सिंह डंगवाल के नाम पर रखने की घोषणा की गई है। कई मंदिरों के जीर्णोद्धार की घोषणाएं पूरी होने को हैं। नए मंदिरों का जीर्णोद्धार किया...