आरा, जनवरी 5 -- -वेंडिंग जोन और महादलित टोलों पर विशेष फोकस आरा, हमारे संवाददाता डीएम तनय सुल्तानिया ने सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करना प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी जन संवेदनशीलता के साथ लोक सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करें। मुख्य तौर पर सात निश्चय-3 के तहत आम जनता का जीवन आसान बनाने के लिए अधिकारियों से व्यावहारिक सुझाव मांगे गए। लाभार्थियों को मिलने वाली सभी 25 प्रकार की सेवाओं को विभागीय समन्वय के साथ समय पर देने का सख्त निर्देश दिया गया। राजस्व मामले में म्यूटेशन, परिमार्जन और अभ...