हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार शाम हल्द्वानी दौरे से पहले पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता हेमंत साहू समेत कई कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वापस जाओ और गरीबों के मकानों से लाल निशान हटाओ के नारे लगाते हुए विरोध किया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता राजपुरा क्षेत्र में काले गुब्बारे लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे। सूचना पाकर राजपुरा पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोककर गुब्बारे फोड़ दिए। हाउस अरेस्ट किए गए लोगों में पार्षद प्रीति आर्या, दीपा खत्री, मयंक गोस्वामी, निर्भय खत्री, कागज आर्या आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...