संभल, अगस्त 12 -- महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जुलाई 2025 की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रिपोर्ट में जनपद संभल ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में संभल का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है, अगस्त 2024 में द्वितीय, सितम्बर 2024 में तृतीय, अक्टूबर 2024 में प्रथम, नवम्बर 2024 में द्वितीय, दिसम्बर 2024, जनवरी 2025, फरवरी 2025, अप्रैल 2025, मई 2025, जून 2025 और जुलाई 2025 में प्रथम स्थान। मार्च 2025 में जनपद द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह निराश्रित महिला पेंशन योजना में भी संभल ने मार्च 2025 से लेकर जुलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.