विकासनगर, अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए न्याय पंचायत स्तर पर दो दिवसीय चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी और राजकीय इंटर कॉलेज नागथात के खेल प्रांगण में संपन्न हुई प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। राइंका कालसी की व्यायाम शिक्षक सुषमा खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति के लिए आठ से 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रत्येक आयुवर्ग में दो खिलाड़ी (बालक, बालिका) चयनित हुए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। जिसके बाद जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 15 सौ रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर चयन प्रक्रिया कराई गई थी। गुरुवार और शनिवार को संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.