पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) परिसर में श्री गीता जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद्भागवत गीता के मंगल पाठ से हुआ। कार्यक्रम में छात्रा सोनम कुमारी वर्मा के साथ-साथ आराध्या कुमारी, खुशबू कुमारी, शिक्षा रानी, अर्चना कुमारी, एंजल कुमारी, शिवानी कुमारी और आराध्या ने गीता के श्लोकों का वाचन, भाषण तथा अभिनय प्रस्तुत कर गीता के संदेशों को जीवंत किया। विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने कहा कि गीता के विभिन्न श्लोकों का वाचन कर बताया कि श्रीमद्भागवत गीता मात्र धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन प्रबंधन का सर्वोत्तम मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक और तनावपूर्ण समय में गीता का कर्मण्येवाधिकारस्ते का सिद्धांत विद...