बलरामपुर, सितम्बर 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं या जांचें न लिखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को आवश्यक सभी औषधियां और जांच सेवाएं स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएं। आयोजित मेले में कुल 2409 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 1006 पुरुष, 828 महिलाएं और 575 बच्चे शामिल रहे। मेले में रक्तचाप ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.