कौशाम्बी, मई 18 -- जिले भर के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1582 मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया। 52 लोगों के गोल्डेन कार्ड के साथ 76 की आभा आईडी बनाई गई। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों का इलाज करने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने 63 चिकित्साधिकारियों व 140 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी थी। निर्धारित समय पर पहुंचे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मेले में आने वाली 1582 मरीजों का इलाज किया। इस दौरान गम्भीर रोगों से ग्रसित दस मरीजों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मेले में चिकित्सा व्यवस्था का हाल जानने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार समेत कई चिकित्साधिकारी मोबाइल रहे। इस क्रम में सीएमओ ने प्राथमिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.