बुलंदशहर, नवम्बर 9 -- जिले में वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार के साथ ही खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब मौसम बदलने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। वहीं लगातार बदलाव के चलते वायरल बीमारियों लोगों को घेर रही हैं। वहीं रविवार को सरकारी अस्प्तालों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेने का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 3318 मरीजों का इलाज किया गया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के साथ दवाओं के बारे में जानकारी गई। इस दौरान मरीजों से इलाज के बारे में बातचीत गी गई। सीएमओ ने कहा कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी सावधानी बरतें। मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। गुनगुना पानी पीएं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.