रामपुर, फरवरी 8 -- मिलकखानम। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 150 मरीजों को जांच के बाद दबा वांटी। इस दौरान गंभीर मरीजों के डॉक्टरों ने चेकअप भी किया। मिलखानम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टर सतीश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार एवं एम एल पांडे ने मरीजों की जांच की। डॉक्टरों की टीम ने गंभीर मरीजों के ब्लड की जांच भी कराई। अधिकतर मरीजों में खांसी और बुखार से संबंधित मरीज थे। सुबह से शाम तक चल शिविर के दौरान 150 मरीजों को मेले का लाभ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...