कौशाम्बी, जनवरी 25 -- जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 1228 मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया। इस दौरान दो गंभीर रोगियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निर्देशानुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गई थी। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सईगंज भरवारी का निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय चंद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ...