संभल, मार्च 17 -- जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पहुंचे 2743 रोगियों का उपचार किया गया। दवा भी वितरित की गई। साथ ही 108 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को जिले के 35 चिकित्सकों तथा 110 पैरा-मेडिकल स्टॉफ ने 2743 रोगियों का परीक्षण कर दवा दी। इनमें 118 पुरुष रोगी, 1026 महिला तथा 599 बच्चे शामिल रहे। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि सभी मेला सत्रों पर बुखार के 236, चर्म रोग के 358, दमा के 324, शुगर के 66, नेत्र रोग से संबंधित 25 तथा अन्य रोगों के मरीज देखे गए। बुखार के पांच रोगियों की डेंगू जांच की गई। सभी निगेटिव पाए गए। सीएमओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.