बहराइच, जून 10 -- बहराइच,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव के बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे। चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली स्मारक स्थल की नींव रखी थी। चार सालों में दिव्य व भव्य स्मारक स्थल बनकर तैयार हुआ है। जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर चित्तौरा झील के तट पर 39 करोड़ रुपये से महाराजा सुहेलदेव का स्मारक स्थल बनाया गया है। पर्यटन की दृष्टि से सभी तरह की सुविधाओं को देखते हुए दो विभागों के समन्वय से निर्माण कार्य पूरा किया गया है। 16 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री ने स्मारक स्थल का शिलान्यास किया था। लगभग 80 बीघे में बने स्मारक स्थल का निर्माण कार्य पूरा होने पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मारक स्थल का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। सीएम उद्घाटन के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.